आज से डीजे कॉलेज में होगी पीजी सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा

परीक्षा को लेकर सभी सूचनाएं कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गयी है.

मुंगेर आरडी एंड डीजे कॉलेज में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा शनिवार 17 मई से ली जायेगी. जबकि 20 मई को सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-4 की आंतरिक परीक्षा होगी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रभात कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा कॉलेज में 17 से 19 मई तक ली जायेगी. जबकि पीजी सेमेस्टर-4 की आंतरिक परीक्षा 20 मई को होगी. वहीं वाणिज्य विषयों की आंतरिक परीक्षा उक्त अवधि में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक एलटी-1 में होगी. उन्होंने बताया कि 17 से 19 मई के बीच पीजी सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि 20 मई को पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर सभी सूचनाएं कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गयी है. जबकि विद्यार्थी अपने संबंधित विभाग से अन्य सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >