मुंगेर विश्वविद्यालय के केवल दो कॉलेजों को ही है सी-ग्रेड का नैक एक्रीडेशन

मुंगेर विश्वविद्यालय भले ही बेहतर उच्च शिक्षा का दावा कर रही है, लेकिन एमयू के दावों की सच्चाई उनके कॉलेजों के पास हासिल नैक की ग्रेडिंग से ही समझा जा सकता है.

पूर्व में कोशी कॉलेज, खगड़िया अब बीएनएम कॉलेज, बड़हिया ने हासिल किया सी-ग्रेड

एमयू मुख्यालय स्थित कई बड़े कॉलेजों के पास नहीं है नैक एक्रीडेशन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय भले ही बेहतर उच्च शिक्षा का दावा कर रही है, लेकिन एमयू के दावों की सच्चाई उनके कॉलेजों के पास हासिल नैक की ग्रेडिंग से ही समझा जा सकता है. क्योंकि 17 अंगीभूत कॉलेजों वाले मुंगेर विश्वविद्यालय के मात्र दो कॉलेजों के पास ही सी-ग्रेड नैक एक्रीडेशन है. जबकि विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित पांच जिलों के कई कॉलेजों के पास अब भी नैक की ग्रेडिंग नहीं है.

बता दें कि नैक के बारे में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) उच्च शिक्षण संस्थानों (हायर एजुकेशन इंस्टीच्यूशन) जैसे महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों का मूल्यांकन एवं प्रत्यायन करती है, ताकि संस्थान की गुणवत्ता स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके. जिसमें कॉलेजों के गुणवत्ता ही स्थिति में ए, बी और सी की ग्रेडिंग दी जाती है. जिसके आधार पर ही सरकार के अतिरिक्त अन्य संस्थान विश्वविद्यालय या महाविद्यालयों को फंड देती है. जिसमें रूसा, यूजीसी सहित अन्य संस्था शामिल है. जिनसे प्राप्त फंड से विश्वविद्यालय या कॉलेजों के आधारभूत संरचनाओं सहित अन्य शैक्षणिक विकास का कार्य किया जाता है.

नैक जहां सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के लिए आवश्यक है. वहीं अब सरकार ने भी स्पष्ट कर दिया है कि नैक ग्रेडिंग हासिल कॉलेजों को ही अतिरिक्त फंड दिया जायेगा. अब ऐसे में एमयू के केवल दो कॉलेजों के पास ही नैक का सी-ग्रेडिंग हासिल है. जिसमें पूर्व में ही कोशी कॉलेज, खगड़िया के पास नैक का सी-ग्रेडिंग है. वहीं हाल में बीएनएम कॉलेज, बड़हिया को नैक का सी-ग्रेडिंग मिला है. जबकि 38 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों वाले मुंगेर विश्वविद्यालय के जिला मुख्यालय सहित अन्य जिलों में स्थित कई बड़े कॉलेजों के पास नैक की ग्रेडिंग नहीं है. अब ऐसे में एमयू के गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के दावों को खुद ही समझा जा सकता है.

नैक को लेकर शुरू से ही कॉलेज उदासीन

एमयू ने भले ही अपने स्थापना काल से कॉलेजों को नैक की तैयारी करने का आदेश कई बार दिया गया. जबकि एमयू के अबतक के छह सालों में तीन कुलपतियों ने भी नैक को लेकर कॉलेजों को कई बार तैयारी के निर्देश दिये, लेकिन एमयू के कॉलेज आरंभ से ही नैक को लेकर उदासीन रहे हैं. बता दें कि नैक ग्रेडिंग को लेकर 30 जून 2024 तक आवेदन करने का समय था, जिसमें एमयू द्वारा कई बार अपने कॉलेजों को नैक के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया, लेकिन निर्धारित तिथि तक एमयू के केवल एक कॉलेज बीएन कॉलेज, बड़हिया द्वारा ही नैक को लेकर आवेदन किया गया. जिसे अब नैक का सी-ग्रेडिंग भी मिल चुका है. जबकि इस दौरान शेष कॉलेजों द्वारा नैक को लेकर आवेदन नहीं किया गया. यह हाल तब है, जब कुलपति प्रो. संजय कुमार द्वारा नैक को लेकर कॉलेजों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.

नैक को लेकर बीएनएम कॉलेज को नैक एक्रीडेशन मिल गया है. वहीं अन्य कॉलेजों को भी नैक की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. जिसके लिए कॉलेजों की तैयारियों की जानकारी भी ली जा रही है.

कर्नल विजय कुमार ठाकुर, कुलसचिवB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >