ननका बहियार में आग लगने से गेहूं की फसल राख

धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़ टाल स्थित ननका बहियार में गुरुवार देर रात अचानक आग लगने से गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गयी.

धरहरा. धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़ टाल स्थित ननका बहियार में गुरुवार देर रात अचानक आग लगने से गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गयी. इस घटना में किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. पीड़ित किसान धरहरा दक्षिण पंचायत निवासी सुधीर यादव के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि करीब दो बीघा जमीन में उपजी गेहूं की फसल को दमाही (मड़ाई) के लिए पुंज बनाकर बहियार में रखा था. देर रात अचानक उस पुंज में आग लग गई. जिससे देखते ही देखते पूरी फसल धू-धूकर जलने लगी. आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. साथ ही आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी अधिक थी की लगातार बढ़ती जा रही थी. इस बीच सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों द्वारा कड़ी मेहनत के बाद आगू पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक पूरी फसल जलकर राख हो गयी थी. पीड़ित किसान अमित कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है. हलांकि स्थानीय सूत्रों की मानें तो बहियार में कुछ लोगों द्वारा गांजा का चिलम पीने के दौरान फसल के पुंज में आग लग गयी. इधर पीड़ित किसाने ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >