दो पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल, चार गिरफ्तार

तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव में गुरुवार की देर संध्या दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गये.

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव में गुरुवार की देर संध्या दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गये. इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. घटना के संबंध में एक पक्ष के नवीन यादव ने आरोप लगाया कि गांव के मंटू यादव व अमरेन्द्र यादव ने उनके घर के पास बालू पर टोटो लगाने को लेकर विवाद शुरू किया. मना करने पर दोनों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडे व लोहे के खंती से हमला कर दिया. इस दौरान मेरे सिर पर गंभीर चोट लगी और लहूलुहान होकर गिर गया. उन्होंने तारापुर थाना में दिये आवेदन में कुल 11 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. इनमें मंटू यादव, अमरेन्द्र यादव, सोनी देवी, दीपक कुमार सहित अन्य शामिल है. वहीं दूसरे पक्ष के मंटू यादव ने आरोप लगाया कि वे टोटो पर चढ़ रहे थे. तभी नवीन यादव गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया. जिससे उनके सिर में चोंट लग गई. मंटू के अनुसार पीसीसी सड़क को लेकर चल रहा पुराना विवाद है. इस मामले में मंटू यादव ने 4 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. जिनमें नवीन यादव, रघुवीर यादव, रामानंद यादव सहित अन्य शामिल है. घटना में घायल दोनों पक्षों के नवीन यादव और मंटू यादव का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में कराया गया. इधर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जबकि त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से मंटू यादव, दीपक यादव, रघुवीर कुमार यादव और रामानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >