मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट:
Munger university news: मुंगेर विश्वविद्यालय ने पीएचडी में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली पैट (PAT) 2024-25 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है. विश्वविद्यालय को विभिन्न विषयों में कुल 993 आवेदन प्राप्त हुए हैं. अब ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद पैट परीक्षा आयोजित की जाएगी.
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पीएचडी नामांकन के लिए 17 विषयों में कुल 296 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है. इसके लिए 26 अप्रैल से 27 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी की जा रही है.
पैट 2024-25 के लिए सबसे अधिक आवेदन राजनीति शास्त्र विषय में प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा हिंदी, अंग्रेजी और इतिहास जैसे विषयों में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
विषयवार प्राप्त आवेदन इस प्रकार हैं :
- वनस्पति विज्ञान – 14
- रसायनशास्त्र – 42
- वाणिज्य – 7
- अर्थशास्त्र – 69
- अंग्रेजी – 117
- भूगोल – 34
- हिंदी – 140
- इतिहास – 101
- गृह विज्ञान – 21
- गणित – 50
- संगीत – 11
- दर्शनशास्त्र – 27
- भौतिकी – 44
- राजनीति शास्त्र – 195
- मनोविज्ञान – 42
- समाजशास्त्र – 16
- उर्दू – 9
- जंतु विज्ञान – 54
विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार आवेदन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा. ग्रीष्मावकाश के उपरांत पैट 2024-25 परीक्षा आयोजित कर पीएचडी नामांकन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.
