पूर्व रेलवे के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक ने किया निरीक्षण, मुंगेर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

पूर्व रेलवे के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक ने जमालपुर रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने मुंगेर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने और पिट लाइन के विस्तार के साथ-साथ ट्रेनों के परिचालन की क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

Railway Inspection: पूर्व रेलवे, कोलकाता के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) चंद्रशेखर सैनी शुक्रवार की सुबह जमालपुर पहुंचे. उन्होंने जमालपुर रेलवे स्टेशन, कोचिंग डिपो, पिट लाइन तथा अन्य रेलवे परिसरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मुंगेर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने पर जोर

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले प्लेटफॉर्म संख्या-4 का निरीक्षण किया, जिसे मुंगेर प्लेटफॉर्म भी कहा जाता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्लेटफॉर्म की लंबाई कम होने के कारण यहां 22 कोच वाली ट्रेनों को खड़ा करना संभव नहीं है. इसके लिए प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर स्थित पे एंड यूज शौचालय को हटाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया.

बढ़ेगी ट्रेनों के परिचालन की क्षमता

उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ने के बाद ट्रेनों के ठहराव में सुविधा होगी तथा जमालपुर-मुंगेर रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने की संभावना भी बनेगी. वर्तमान में इस रूट पर आठ कोच वाली ट्रेनें संचालित हो रही हैं.

पिट लाइन और एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन साइडिंग का किया निरीक्षण

इसके बाद उप मुख्य परिचालन प्रबंधक पुराने लोको शेड के समीप स्थित एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन साइडिंग पहुंचे. यहां उन्होंने पुरानी पिट लाइन का निरीक्षण करते हुए उसकी लंबाई पूर्व दिशा की ओर बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान लंबाई कम होने के कारण 22 कोच से अधिक लंबी ट्रेनों का रखरखाव संभव नहीं हो पाता है.

कोचिंग डिपो में कार्य तेज करने का निर्देश

उन्होंने डीजल शेड के निकट निर्माणाधीन नई पिट लाइन और कोचिंग डिपो का भी निरीक्षण किया. वहां कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

सिग्नल और पंक्चुअलिटी व्यवस्था की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान सेंट्रलाइज्ड रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम, ट्रेनों की समयबद्धता, सिग्नल व्यवस्था तथा उद्घोषणा प्रणाली का भी मूल्यांकन किया गया. अधिकारियों को संचालन व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए.

मालदा मंडल की महत्वपूर्ण परियोजना

Railway Inspection: चंद्रशेखर सैनी ने कहा कि पूर्व रेलवे क्षेत्र में जमालपुर एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है. यहां विकसित हो रहा कोचिंग डिपो मालदा रेल मंडल की बड़ी परियोजनाओं में शामिल है. इसके पूरा होने के बाद यहां ट्रेनों का प्राइमरी मेंटेनेंस भी संभव हो सकेगा.

और पढ़ें: सुल्तानगंज के लिए चलेंगी 24 मेला स्पेशल ट्रेनें, हर ट्रेन में तैनात रहेंगे रेल पुलिस के जवान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >