ताड़ का पेड़ बिजली लाइन पर गिरा, तीन पोल क्षतिग्रस्त, कई घंटे बाधित रही आपूर्ति

Munger Power Line Accident: स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क किनारे स्थित ताड़ का पेड़ अचानक बिजली लाइन पर गिर पड़ा. पेड़ गिरते ही बिजली के तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही कम होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ.

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:

Munger Power Line Accident: टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर ताड़ का एक विशाल पेड़ अचानक बिजली लाइन पर गिर गया, जिससे तीन बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क किनारे स्थित ताड़ का पेड़ अचानक बिजली लाइन पर गिर पड़ा. पेड़ गिरते ही बिजली के तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही कम होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ.

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बिजली विभाग को इसकी सूचना दी. लोगों का कहना है कि यदि पेड़ किसी घर या राहगीर पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

बिजली विभाग ने शुरू की मरम्मत

सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सुख तड़का के समीप ताड़ का पेड़ बिजली लाइन पर गिरने से तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं.अधिकारियों ने कहा कि क्षतिग्रस्त पोलों की मरम्मत और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जल्द ही क्षेत्र में सामान्य विद्युत सेवा बहाल कर दी जाएगी.

लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे जर्जर और खतरा बने पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ऐसे पेड़ों को हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका न रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >