मेधा के महाकुंभ में प्रतिभाओं का सम्मान, प्रभात खबर ने मेधावियों के सपनों को दी नई उड़ान

Munger News : मुंगेर के किला परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

मुंगेर से राणा गौरीशंकर की रिपोर्ट

Munger News : मुंगेर के ऐतिहासिक किला परिसर स्थित ऑडिटोरियम में मंगलवार को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज, विधायक कुमार प्रणय, अनुमंडल पदाधिकारी मुंगेर सदर कुमार अभिषेक, डॉ. संजीव कुमार, समाजसेवी सुबोध वर्मा, जय किशोर संतोष, संजीव कुमार सिंह, होली फेथ सेंट जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य आकाशदीप सिंह तथा सनातन संस्कृति संघ के नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन कौशल किशोर पाठक ने किया.

प्रतिभा सम्मान समारोह में जिला मुख्यालय सहित दूरदराज के प्रखंडों से बड़ी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ पहुंचे थे. जैसे ही विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. सम्मान प्राप्त करते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अभिभावकों की आंखों में गर्व और संतोष साफ दिखाई दिया.

Munger News : परंपरा बेहद प्रेरणादायी : विधायक

इस अवसर पर विधायक कुमार प्रणय ने प्रभात खबर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सम्मानित करने की यह परंपरा बेहद प्रेरणादायी है. उन्होंने विद्यार्थियों से बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने और केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि अनुशासित ढंग से प्रतिदिन अध्ययन करने और मोबाइल व सोशल मीडिया का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करने से सफलता का मार्ग आसान होता है.

खुद पर विश्वास रखें व मेहनत करते रहें छात्र : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी निखिल धनराज ने भी कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि दसवीं और बारहवीं के बाद जीवन की वास्तविक परीक्षा शुरू होती है। उन्होंने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा साझा करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। सबसे जरूरी है खुद पर विश्वास बनाए रखना और लगातार मेहनत करना. उन्होंने कहा कि मुंगेर के बच्चे प्रतिभा के मामले में किसी से कम नहीं हैं और यदि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें तो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं.

ALSO READ : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में अब तक क्या-क्या हुआ और कैसे बदलता गया पूरा मामला? जानिए 7 दिनों का पूरा घटनाक्रम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >