टोटो खरीदने को लेकर हुआ विवाद, पति-पत्नी ने कीटनाशक खाकर अपनी जीवनलीला कर ली समाप्त…

Munger News: मुंगेर जिला के तारापुर में टोटो खरीदने को लेकर उपजे विवाद में एक दंपती ने कीटनाशक दवा खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. दंपती तारापुर थाना क्षेत्र के धोबई गांव निवासी 32 वर्षीय इंद्रदेव यादव व उसकी 26 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी बताई जा रही है.

Munger News: मुंगेर जिला के तारापुर में टोटो खरीदने को लेकर उपजे विवाद में एक दंपती ने कीटनाशक दवा खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. दंपती तारापुर थाना क्षेत्र के धोबई गांव निवासी 32 वर्षीय इंद्रदेव यादव व उसकी 26 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है.

घटना के संदर्भ में मृतक इंद्रदेव की भाभी रिंकू देवी ने बताया कि शुक्रवार को हमलोग धान की रोपनी करने गए थे. शाम में जब घर लौटे तो पता चला कि घर में देवर और देवरानी की तबीयत खराब हो गई है. तब घर में मेरी गोतनी पिंकी देवी अचेत पड़ी थी. जबकि देवर इंद्रदेव यादव की भी स्थिति बिगड़ी हुई थी.

ये भी पढ़ें: गोपालगंज में एक कार से भारी मात्रा में चांदी बरामद, इनकम टैक्स की टीम कर रही जांच…

पति की इलाज के दौरान हुई मौत, पत्नी घर में हीं दम तोड़ी

दंपती के घरवाले घबरा गए कि अचानक दोनों को क्या हुआ. पड़ोस के लोगों ने बताया कि दिन के 11 बजे इंद्रदेव बता रहा था कि टोटो खरीदने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ है. रात में 112 नंबर की पुलिस घर पहुंची और इंद्रदेव को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया. शनिवार की सुबह इंद्रदेव की मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी पिंकी की मौत शुक्रवार की रात घर पर ही हो गई थी.

ये भी पढ़ें: बेतिया में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, पुलिस को देख शव छोड़कर भागे परिजन, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

दंपती के हैं दो बेटा दो बेटी

दोनों पति-पत्नी अपने पीछे बेटी प्रीति, कोमल, बेटा नंदलाल व शुभम को छोड़ गए. इधर, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पति-पत्नी की मौत कैसे हुई है. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया.

साइकोसिस और मेनिया की शिकार होकर बर्बाद हो रही हैं दुष्कर्म पीड़िताएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >