मॉडल अस्पताल में 63 गर्भवतियों की हुई एएनसी जांच, तीन हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान

मुंगेर मॉडल अस्पताल में बुधवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान 63 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिनमें से तीन महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी श्रेणी में पाई गईं. स्वास्थ्य विभाग इस पर विशेष ध्यान दे रहा है.

Munger ANC Camp: मुंगेर मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (पीएमएसएमए) कार्यक्रम के तहत एएनसी जांच शिविर आयोजित किया गया. शिविर में विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डॉ. निधि ने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया. जांच के दौरान तीन गर्भवतियां हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) श्रेणी में पाई गईं.

63 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच

परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 63 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई. सभी महिलाओं का रक्तचाप, ब्लड शुगर, वजन, लंबाई सहित अन्य आवश्यक पैथोलॉजी जांच की गई, ताकि गर्भावस्था के दौरान संभावित जोखिमों का समय रहते पता लगाया जा सके.

तीन महिलाओं में मिली हाई रिस्क प्रेगनेंसी

Munger ANC Camp: जांच के दौरान तीन गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी श्रेणी में पाई गईं. चिकित्सक डॉ. निधि ने उनका पुनः विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण कराया. साथ ही इन महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी कराया गया, ताकि गर्भस्थ शिशु और मां की स्थिति का बेहतर आकलन किया जा सके.

आशा कार्यकर्ताओं को दिए गए विशेष निर्देश

परिवार नियोजन परामर्शी ने बताया कि तीनों हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की नियमित निगरानी संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी. साथ ही उन्हें 21 जुलाई को आयोजित होने वाले माह के तीसरे एएनसी जांच शिविर में पुनः स्वास्थ्य जांच के लिए बुलाया गया है.

हर महीने तीन बार लगते हैं एएनसी जांच शिविर

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह 9, 15 और 21 तारीख को जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में एएनसी जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं. इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श उपलब्ध कराया जाता है.

ALSO READ: 17 जुलाई से शुरू होगी स्नातक पार्ट-1 व पार्ट-2 बैकलॉग परीक्षा, 5 केंद्रों पर होंगे एग्जाम


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: अमित झा

Published by: Pintu Pranav

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >