ग्रीष्मावकाश के बीच परीक्षा को लेकर खुले एमयू के सभी कॉलेज, आज से कक्षाएं आरंभ
शिक्षक ससमय अपने-अपने महाविद्यालय में दे सकें तथा परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हो सके. इसके अतिरिक्त सभी प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य को 13 जून को योगदान करने वाले शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था.
मुंगेर .मुंगेर विश्वविद्यालय के निर्देश पर सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेज शुक्रवार से ग्रीष्मावकाश के बीच ही खुल चुके हैं . शनिवार 13 जून से सभी कॉलेजों और पीजी विभागों में कक्षाओं का संचालन भी आरंभ हो गया है . वहीं सभी कॉलेजों में शिक्षकों ने भी योगदान दे दिया है .
7 जून को जारी की गयी थी अधिसूचना
बताया जाता है कि विश्वविद्यालय द्वारा 7 जून को ही एक अधिसूचना जारी की गयी थी . इसमें सभी कॉलेजों के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया था कि ग्रीष्मावकाश के दौरान 12 जून से महाविद्यालयों को पूर्ण रूप से खोला जाना सुनिश्चित करेंगे, ताकि सभी शिक्षक समय पर अपने-अपने महाविद्यालय में योगदान दे सकें तथा परीक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हो सके .
शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने का दिया गया था निर्देश
इसके अतिरिक्त सभी प्राचार्यों एवं प्रभारी प्राचार्यों को 13 जून को योगदान करने वाले शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया था . इसी के तहत शुक्रवार से विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज और पीजी विभाग खुल गये हैं . वहीं शनिवार से नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन भी आरंभ कर दिया गया है .
एकीकृत एकेडमिक व परीक्षा कैलेंडर के तहत लिया गया निर्णय
विदित हो कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 21 जून तक कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश होना था . लेकिन राजभवन द्वारा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के लिए एकीकृत एकेडमिक एवं परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है . इसके तहत सभी विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक प्रक्रियाओं के साथ-साथ परीक्षाओं का संचालन करने का निर्देश दिया गया है . इसी को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन एकेडमिक एवं परीक्षा कैलेंडर के अनुसार विभिन्न सत्रों को नियमित करने में जुट गया है .
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.