– 95 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने सहित फाइलेरिया कार्यक्रम की भी ली जानकारी मुंगेर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय तथा अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिले में चल रहे सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम व वित्तीय मामलों की ऑनलाइन समीक्षा की. जिसमें सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार से सभी स्वास्थ्य इंडिकेटरों की जानकारी ली. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जिले में 95 प्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही फाइलेेरिया कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी ली. सिविल सर्जन ने बताया कि ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री और अपर मुख्य सचिव द्वारा जिले के सभी स्वास्थ्य इंडिकेटरों की जानकारी ली. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अबतक खर्च की गयी राशि की जानकारी लेते हुये मार्च तक शेष राशि को खर्च करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त जिले में 95 प्रतिशत नियमित टीकाकरण के लक्ष्य को मार्च तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान जिले में कम टीकाकरण प्रतिशत वाले जमालपुर, संग्रामपुर तथा टेटियाबंबर में विशेष कैंप लगाकर टीकाकरण करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त फर्जी जीएनएम मामले में सर्टिफिकेट केस करते हुये राशि रिवकरी का निर्देश दिया गया. सिविल सर्जन ने बताया कि मंत्री द्वारा फाइलेरिया कार्यक्रम की समीक्षा भी की गयी. जिसमें बताया गया कि जिले मेें सर्जन नहीं होने के कारण हाइड्रोसिल ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है. जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया कि जिले में आयुष्मान भारत योजना से संबंद्ध निजी अस्पतालों में कार्डधारक फाइलेरिया मरीजों का ऑपरेशन सुनिश्चित करें. इसके लिये संबंधित निजी अस्पतालों को विशेष रूप से निर्देशित करें, ताकि फाइलेरिया मरीजों का ऑपरेशन हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
