जूनियर इंजीनियर के सरकारी क्वार्टर से 80 हजार नगदी सहित लाखों की चोरी

बेखौफ चोरों ने शहर के अतिसुरक्षित किला परिसर स्थित भवन निर्माण विभाग के जुनियर इंजीनियर के सरकारी क्वार्टर में रात चोरी की घटना को अंजाम दिया.

मुंगेर. बेखौफ चोरों ने शहर के अतिसुरक्षित किला परिसर स्थित भवन निर्माण विभाग के जुनियर इंजीनियर के सरकारी क्वार्टर में रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने 80 हजार नगद सहित तीन लाख के जेबरात की चोरी कर ली. पीड़ित जेई ने कोतवाली थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत किया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दिया. बताया जाता है कि भवन निर्माण विभाग मुंगेर के जुनियर इंजीनियर सुधीर कुमार समाहरणालय के पास बने सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहते हैं. पिछले कुछ दिनों से वे गया में ट्रेनिंग ले रहे हैं. जबकि उनकी पत्नी 10 दिन पूर्व सरकारी क्वार्टर में ताला लगा कर रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने के लिए चली गयी थी. शनिवार की दोपहर किसी ने सुधीर कुमार को सूचना दिया कि उनके सरकारी क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है. उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी. जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि उक्त क्वार्टर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जब सुधीर कुमार व उनकी पत्नी अपने सरकारी क्वार्टर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखड़ा पड़ा था. जबकि आलमीरा भी टूटी हुई थी. जुनियर इंजीनियर ने बताया कि चोरों ने 80 हजार रूपया नगद, एक सोने का हार एवं सोने की अगुंठी चोरी कर ले गया है. जबकि दो गुल्लक था जिसमें लगभग 20 हजार रूपया होगा. थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी गयी. शीघ्र ही चोर गिरोह का शिनाख्त कर लिया जायेगा.

साहबों की नगरी में सुरक्षा में सेंघमारी

किला क्षेत्र को साहबों की नगरी कहा जाता है और इस एरिया को अतिसुरक्षित माना जाता है. लेकिन चोरों ने उस सरकारी क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. जिसके चारों ओर सुरक्षा के कड़े प्रबंध है. सरकारी क्वार्टर समाहरणालय से चंद कदम की दूरी पर है. जबकि मात्र सड़क के पार रिमांड होम है. इतना ही नहीं पुलिस अधीक्षक का आवास भी सटा हुआ है. जहां 24 घंटे सुरक्षा के प्रबंध रहते है. बावजूद चोरों ने सुरक्षा में सेंघमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >