पुस्तक मेला के कवि सम्मेलन में गूंजी कविता, गीत, गजल व शायरी

पुस्तक मेला के कवि सम्मेलन में गूंजी कविता, गीत, गजल व शायरी

मुंगेर . इंडोर स्टेडियम में चल रहे पुस्तक मेला के तीसरे दिन शनिवार को साहित्य और संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया. हजारों पुस्तकों के बीच दिनभर पुस्तक प्रेमियों की भीड़ उमड़ती रही, वहीं शाम होते-होते पूरा परिसर कविता, गीत, गजल और शायरी की मधुर स्वर लहरियों से गूंज उठा.

मुख्य आकर्षण जमशेदपुर से आयी अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा रहीं, जिन्होंने अपनी संवेदनशील, प्रभावशाली और भावपूर्ण कविताओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया. उन्होंने प्रेम, मानवीय संवेदनाओं, नारी चेतना, सामाजिक सरोकारों और समकालीन विषयों पर आधारित कविताओं का पाठ कर खूब वाहवाही लूटी. कवि सम्मेलन में अनिरुद्ध सिन्हा, कुमकुम कुमारी, हुसैन बाकरपुरी, एहतेशाम आलम, खालिद शम्स, सनोवर शादाब, ज्योति सिन्हा, शिवनंदन सलिल, किरण शर्मा एवं विजय गुप्ता सहित अनेक स्थानीय कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया. कवियों ने समाज, प्रेम, राष्ट्र, संस्कृति और मानवीय मूल्यों पर आधारित रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

पुस्तक मेला का समापन आज

समय इंडिया ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने कहा कि पुस्तक मेला केवल पुस्तकों की बिक्री का मंच नहीं, बल्कि समाज में ज्ञान, साहित्य और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है. मुंगेर पुस्तक मेले का समापन रविवार को होगा, जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >