केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जमालपुर में भाजपा का विशेष धार्मिक अनुष्ठान

Jamalpur BJP News: इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, राष्ट्र की समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना को लेकर विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया गया. श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने माता काली से देश की उन्नति एवं प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Jamalpur BJP News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जमालपुर नगर पूर्वी मंडल की ओर से बुधवार को बारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गा स्थान परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भुट्टो ने किया.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, राष्ट्र की समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना को लेकर विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया गया. श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने माता काली से देश की उन्नति एवं प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ अनुष्ठान

भाजपा परिवार के कुल पुरोहित महंत राजेश पाठक उर्फ राजू पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. इस दौरान विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए अलग से हवन कुंड में आहुतियां भी दी गईं. कार्यक्रम में यजमान की भूमिका नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भुट्टो ने निभाई.

जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री निशुतोष कुमार यादव और पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे.इसके अलावा महामंत्री उत्तम सिन्हा, उपाध्यक्ष रवि मोदी, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रह्लाद घोष, संतोष कुमार, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मिलन तांती, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि पासवान, राजकुमार तांती, पंकज कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >