गणतंत्र दिवस को लेकर पोलो मैदान में चल रहे रिहर्सल परेड का एसपी ने किया निरीक्षक

गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समीक्षा की.

मुंगेर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस-2026 समारोह के सफल आयोजन के लिए पोलो मैदान में चल रहे परेड पूर्वाभ्यास का पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने शुक्रवार को निरीक्षण किया. परेड निरीक्षण एवं सुरक्षा की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. बताया जाता है कि पोलो मैदान में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, जिला पुलिस व गृह रक्षा वाहिनी के महिला व पुरुष बटालियन, एनसीसी, स्काउंट एंड गाइड द्वारा परेड फुल ड्रेस में रिहर्सल कर रहे थे. तभी अचानक पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद वहां पहुंच गये. उन्होंने मैदान में चल रहे पुर्वाभ्यास का मैदान में उतर कर जायजा लिया. साथ ही गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समीक्षा की. उन्होंने मैदान से लेकर मंच तक निरीक्षण किया. इसके साथ ही उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर सुरक्षा को लेकर की गयी तैयारियों का भी समीक्षा किया. उन्होंने गणतंत्र दिवस पर होने वाली पुलिस परेड की भव्यता और एकरूपता को बनाये रखने का निर्देश दिया. साथ ही कार्यक्रम को अत्यधिक सुव्यवस्थित और सुसज्जित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >