जल्द भराया जायेगा स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग का फॉर्म

एमयू द्वारा जल्द ही अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 के बैकलॉग का परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा.

मुंगेर. एमयू द्वारा जल्द ही अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 के बैकलॉग का परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. इसके बाद स्नातक पार्ट-1 व 2 बैकलॉग सत्रों की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो दशरथ प्रजापति ने बताया कि कुछ विद्यार्थी स्नातक पार्ट-1 में भी बैकलॉग हैं. ऐसे में एक सप्ताह के अंदर स्नातक पार्ट-1 के बैकलॉग विद्यार्थियों का भी परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. इसके बाद स्नातक पार्ट-1 तथा पार्ट-2 बैकलॉग की परीक्षा ली जायेगी.

————————–

16 और 17 अप्रैल को होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज संस्कृत विभाग द्वारा 16 और 17 अप्रैल को संस्कृत वाङ्मय में परिवार-प्रबंधन विषय पर हाइब्रिड मोड में समायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जायेगा. इसमें पंजीकरण की तिथि 5 अप्रैल तक बढ़ायी गयी है. संगोष्ठी के संयोजक डॉ विश्वजीत विद्यालंकार एवं सह संयोजक डॉ कृपाशंकर पाण्डेय ने बताया कि इस संगोष्ठी में प्राप्त सभी शोधपत्रों को विभाग द्वारा संपादित पुस्तक के रूप में निःशुल्क प्रकाशित किया जायेगा. इसके लिये प्रतिभागियों को एक गूगलफार्म द्वारा पंजीकरण करना होगा. उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी में देश भर से राष्ट्रीय स्तर के कई विद्वान अपना व्याख्यान देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >