खानकाह रहमानी पहुंचकर नवमनोनीत जिलाध्यक्ष ने लोगों से की मुलाकात

कांग्रेस पार्टी को जिले में धारदार बनाने को लेकर नवमनोनीत जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कवायद शुरू कर दी है. वे शनिवार को खानकाह रहमानी पहुंच कर जहां हजरत मौलाना फैसल वली रहमानी से मुलाकत की

मुंगेर. कांग्रेस पार्टी को जिले में धारदार बनाने को लेकर नवमनोनीत जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कवायद शुरू कर दी है. वे शनिवार को खानकाह रहमानी पहुंच कर जहां हजरत मौलाना फैसल वली रहमानी से मुलाकत की, वहीं पार्टी के युवा साथियों के साथ संवाद किया. उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल को वे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का विधिवत प्रभार ग्रहण करेंगे. साथ ही उसी दिन संगठन के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा भी करेंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग गैस की किल्लत झेलने को मजबूर हैं. गैस की कीमत बढ़ने के बाद भी लोग गैस के लिये परेशान हैं, जबकि सरकार कह रही है कि देश में गैस का पर्याप्त भंडार है. अगर देश में गैस का पर्याप्त भंडार है, तो फिर बुकिंग का समय क्यों बढ़ाया गया है. शहर में 25 तो ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों में गैस बुकिंग का समय निर्धारित किया गया है. जो कहीं से न्यायोचित नहीं है. मौके पर कांग्रेस नेता निरंजन झा, बसंत कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >