सदर अस्पताल के कई चिकित्सकों पर गिरी गाज

कार्य में लापरवाही और अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के मामले में सदर अस्पताल के कई चिकित्सकों पर गाज गिरी है.

मुंगेर. कार्य में लापरवाही और अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के मामले में सदर अस्पताल के कई चिकित्सकों पर गाज गिरी है. इसे लेकर सीएस के निर्देश पर अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा इन चिकित्सकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही वेतन कटौती की कार्रवाई की गयी है. सीएस डॉ राजू ने बताया कि 1 अप्रैल को इमरजेंसी और एसएनसीयू में डॉ असीम की ड्यूटी थी. जो अपनी ड्यूटी पर बिना सूचना के अनुपस्थित थे. इस कारण मरीजों के इलाज में परेशानी हुई थी. जिसे लेकर डॉ असीम से स्पष्टीकरण पूछते हुए उनके वेतन कटौती की गयी है. इसके अतिरिक्त डॉ बीएन सिंह अवकाश स्वीकृत नहीं होने के बावजूद लंबे समय से अनुपस्थित है. हालांकि, उनके द्वारा 20 मार्च तक योगदान देने की बात कही गयी, लेकिन अबतक उनके द्वारा योगदान नहीं दिया गया है. इसे लेकर भी डॉ बीएन सिंह से स्पष्टीकरण पूछा गया है. उन्होंने बताया कि डॉ पुतुल कुमारी और डॉ रौनक सबा भी 31 मार्च और 1 अप्रैल को अनुपस्थित पाये गये थे. इस कारण ओपीडी संचालन में परेशानी हुई थी. जिसे लेकर दोनों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही एक दिन का वेतन स्थगित करने का निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक को दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >