जेएमएस काॅलेज के छात्र-छात्राओं को दी गयी मतदान के महत्व की जानकारी

जेएमएस काॅलेज में शनिवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

मुंगेर. जेएमएस काॅलेज में शनिवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें 18 वर्ष आयु सीमा के वैसे युवा मतदाता जो पहली बार मतदान करेंगे, उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को प्रेरित किया गया तथा मतदान की महत्व की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर स्वीप की नोडल पदाधिकारी सह डीआरसीसी प्रबंधक सुनीरा प्रसाद ने युवा मतदाताओं को फाॅर्म 6 उपलब्ध कराते हुए मतदान के महत्व को समझाया. उन्होंने कहा कि आप सभी युवा मतदाता अपने मत और उसके अधिकार को समझें तथा लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. उन्होंने सभी युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम अंकित कराने की बात कही. उन्होंने बताया कि फर्स्ट टाइम वोटरों को आनलाइन नाम दर्ज कराने के लिए सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के काउंटर नंबर 5 को ऑनलाइन करने के लिए समर्पित काउंटर बनाया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने में सुविधा हो सके. इस अवसर पर सभी युवा मतदाताओं तथा छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए शपथ भी दिलायी गयी. इसके अलावे उपस्थित छात्र-छात्राओं को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना की भी जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लाभ से आप सभी छात्र-छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा को बिना किसी रुकावट के पूर्ण कर सकते हैं. गरीब अथवा आर्थिक तंगी के कारण अपनी शिक्षा पूर्ण नहीं करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह योजनाएं अत्यंत ही लाभकारी है, इसलिए आप सभी इन योजनाओं का लाभ अवश्य लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >