पत्नी को घायल कर पति दूसरी महिला के साथ फरार

बरियारपुर थाना क्षेत्र के घोरघट पासवान टोला में एक पति ने अपनी ही पत्नी को बुरी तरह घायल कर दिया, जबकि खुद दूसरी शादीशुदा महिला के साथ फरार हो गया.

मुंगेर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के घोरघट पासवान टोला में एक पति ने अपनी ही पत्नी को बुरी तरह घायल कर दिया, जबकि खुद दूसरी शादीशुदा महिला के साथ फरार हो गया. बताया गया कि प्रेम पासवान ने शनिवार को पत्नी सोनी देवी के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया. हो-हल्ला सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और दोनों को छुड़ाया. इसके बाद प्रेम पासवान पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ फरार हो गया. घायल सोनी देवी अपने परिजनों के साथ शिकायत करने बरियारपुर थाना पहुंची. जहां अचानक बेहोश हो गयी. इसके बाद पुलिस द्वारा महिला को इलाज कराने सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायल महिला भागलपुर जिला के लोदीपुर निवासी सोनी देवी ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व उसकी शादी घोरघट निवासी प्रेम पासवान से हुई थी. शादी के कुछ माह बाद पड़ोस की शादीशुदा महिला से प्रेम पासवान के अवैध संबंध का पता चला. उसे दो पुत्र भी हुआ. बावजूद अवैध संबंध के कारण लगातार पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहा. इसे लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराने के बाद समझौता भी हुआ. इस बीच शुक्रवार को प्रेम पासवान ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर जान मारने का प्रयास किया. शोर सुनकर ननद वर्षा कुमारी, ससुर मनोहर पासवान व पड़ोस के लोग पहुंचे और उसे बचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >