75 भूमिहीनों को प्रदान किया गया गृह स्थल पर्चा

शहीद दिवस के अवसर पर शनिवार को अभियान बसेरा-दो के अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को गृह स्थल पर्चा वितरण का कार्य प्रखंड सह अंचल सभागार में किया गया.

तारापुर. शहीद दिवस के अवसर पर शनिवार को अभियान बसेरा-दो के अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को गृह स्थल पर्चा वितरण का कार्य प्रखंड सह अंचल सभागार में किया गया. इसके तहत अनुमंडल के विभिन्न पंचायत के 75 भूमिहीनों को इसका लाभ दिया गया. मुख्य अतिथि डीएम अवनीश कुमार सिंह, विधायक राजीव कुमार सिंह और अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने गृह स्थल पर्चा वितरण किया. मौके पर एसडीओ राकेश रंजन कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता दिलीप कुमार, सीओ संतोष कुमार, प्रमुख अश्वनी राज उर्फ पिंकू मेहता मौजुद थे .विधायक ने कहा कि जिन लाभार्थियों को जमीन का पर्चा दिया गया. इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित किया जायेगा. घर के अलावे शौचालय और नल जल योजना से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी. उनके घरों में बिजली का कनेक्शन भी दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पर्चा वितरण का कार्य मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यहां के अधिकारी कर रहे हैं. यह कार्य महीने में दो बार अवश्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >