एनएच पर अवैध पार्किंग के खिलाफ हाईवे टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, 50 हजार वसूला जुर्माना

भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पाए जाने पर चालकों से प्रति वाहन 500 रुपये जुर्माना वसूला गया

मुंगेर.

राष्ट्रीय राजमार्ग-80 एवं 333बी पर बढ़ते अवैध पार्किंग के खिलाफ मंगलवार की रात हाईवे टास्क फोर्स ने विशेष जांच अभियान चलाया. एनएच पर जगह-जगह ट्रकों और भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पाए जाने पर चालकों से प्रति वाहन 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. इस दौरान करीब 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया.

नेशनल हाईवे पर हाईवे टास्क फोर्स की हुई कार्रवाई

जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन तथा मोटर वाहन निरीक्षक मो. जमीर के नेतृत्व में चलाये गये. इस अभियान में अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. अधिकारियों ने बताया कि एनएच पर अनियमित तरीके से वाहन खड़े करने के कारण लगातार दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई.

130 अतिक्रमणकारियों को नोटिस

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से एनएच-80 और एनएच-333बी पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए 130 लोगों को नोटिस जारी किया गया है. इनमें एनएच-80 के किनारे अतिक्रमण करने वाले 104 तथा एनएच-333बी पर 26 लोगों को चिन्हित किया गया है. सभी को सड़क किनारे से अपना अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. डीटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि एनएच-333बी पर सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए दुकान, निर्माण सामग्री और अन्य सामान को 24 घंटे के भीतर स्वयं हटा लें. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा बुलडोजर और भारी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाया जायेगा.

B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >