कल से पांच केंद्रों पर होगी स्नातक पार्ट-2 के सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा

एमयू के अंतर्गत आने वाले पांचों जिले में हैं एक-एक परीक्षा केंद्र

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 की परीक्षा 23 जुलाई बुधवार से ली जायेगी. इसमें विश्वविद्यालय ने 23 से 29 जुलाई तक पार्ट-2 के सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा ली जायेगी. जबकि 30 जुलाई से 1 अगस्त तक ऑनर्स विषयों की परीक्षा ली जायेगी. विश्वविद्यालय ने उक्त सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि पहले 23 से 29 जुलाई तक स्नातक पार्ट-2 के सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा ली जायेगी, जो प्रतिदिन दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि सब्सिडियरी परीक्षा के बाद 30 जुलाई से ऑनर्स विषयों की परीक्षा ली जायेगी, जो एक अगस्त तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ली जायेगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक होगी. वहीं परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा कुल पांच केंद्र बनाये गये हैं. इसमें एमयू के अंतर्गत आने वाले पांचों जिले में एक-एक परीक्षा केंद्र हैं. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. इसके अनुसार ही प्रतिदिन की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >