डब्लू इलेवन को हरा कर फारबिसगंज ने क्वार्टर फाइनल में

फारबिसगंज टीम के इफ्तेखार ने 29 बॉल पर 60 रन तो चंदन ने 16 बॉल पर 38 रन की शानदार पारी खेली

फारबिसगंज टीम के इफ्तेखार ने 29 बॉल पर 60 रन तो चंदन ने 16 बॉल पर 38 रन की शानदार पारी खेली तारापुर. शकुनी चौधरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन पार्वती नगर के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय मां पार्वती देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन थ्री का चौथा प्री क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को एमएससीसी फारबिसगंज बनाम डब्लू इलेवन के बीच खेला गया. मैच में डब्लू इलेवन के कप्तान रौशन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 14.3 ओवर में ऑलआउट होकर 115 रन बनायी. वहीं फारबिसगंज टीम के गेंदबाज रोनित सिंगज ने पहले ओवर में ही 2 विकेट चटकाये. जबकि नवनीत सिंह ने 3 विकेट, आयुष व विशाल ने 2-2 विकेट चटकाये. डब्ल्यू इलेवन टीम से राकेश काजू ने 15 बॉल पर 39 रन बनाये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी फारबिसगंज की टीम ने 8.3 ओवर में ही आवश्यक रन को बना लिया और 9 विकेट से मैच जीत लिया. टीम के इफ्तेखार ने 29 बॉल पर 60 रन तो चंदन ने 16 बॉल पर 38 रन की शानदार पारी खेली. इस प्रकार फारबिसगंज की टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. खेल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इफ्तेखार लेफ्टी को तारापुर के अंचल अधिकारी संतोष कुमार एवं बीडीओ प्रशांत कुमार ने दिया. इसके बाद फारबिसगंज टीम के कोच भास्कर सिंह को धर्मेंद्र चौधरी ने सम्मानित किया. अंपायर की भमिका में मो. अरशद अली चौधरी, विनोद माझी, थर्ड अंपायर अमिताभ राजगुरु थे. जबकि खेल का आंखो देखा हाल पीएन शेखर, अमित चौबे, कामरान हबीब सुना रहे थे. कॉमेंट्री व स्कोरिंग अमित सिंह एवं रोहित कुमार कर रहे थे. मौके पर समाजसेवी ई. रोहित चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार, करण चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य आमोद चौधरी, कुणाल चौधरी, कृष्णानंद चौधरी, सौरभ सिंह, मो. तारिक, विकास कुमार, साहिल कुमार, राकेश कुमार, निरंजन कुमार, मधुवेस कुमार, संतोष चौधरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >