पहले मेरिट लिस्ट में चयनित 26,204 विद्यार्थियों में मात्र 17,038 ने लिया नामांकन

पहले मेरिट लिस्ट में चयनित 26,204 विद्यार्थियों में मात्र 17,038 ने लिया नामांकन

स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए पहले मेरिट लिस्ट में नामांकन की तिथि समाप्त 9166 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में नाम के बाद भी नामांकन लेने में नहीं दिखायी दिलचस्पी मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर-1 सत्र 2026-30 के पहले मेरिट लिस्ट के लिए नामांकन की प्रक्रिया छह जून से आरंभ की थी, जिसमें विद्यार्थियों को 15 जून तक नामांकन का समय दिया गया था, जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गयी. इस सत्र के पहले मेरिट लिस्ट में चयनित 26,204 विद्यार्थियों में अंतिम तिथि तक 17,038 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. अर्थात 9166 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में नाम के बाद भी नामांकन लेने में दिलचस्पी नहीं दिखायी. एमयू ने अपने 53 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के लिए स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर छह जून को पहला मेरिट लिस्ट जारी किया था, जिसमें 26,204 विद्यार्थियों का चयन किया गया था. इसमें 18 अंगीभूत कॉलेजों के लिए 12,678, 15 संबद्ध कॉलेजों के लिए 11,923 तथा 18 राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए 1,603 विद्यार्थियों का चयन पहले मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया. विश्वविद्यालय द्वारा पहले चयनित विद्यार्थियों को 11 जून तक नामांकन का समय दिया गया था. जिसे बाद में बढ़ाकर 13 जून और तीसरी बार 15 जून तक नामांकन की तिथि को विस्तारित किया गया, जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गयी. वही उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक 17,038 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >