आपसी विवाद में मारपीट, दो घायल

जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के कब्रगाह रोड में रविवार की सुबह आपसी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया.

मुंगेर. जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के कब्रगाह रोड में रविवार की सुबह आपसी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल कब्रगाह रोड निवासी किशोर राम के 23 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले शंभू राम का पुत्र पृथ्वी कुमार उसके नाबालिग बहन को फोन पर परेशान कर रहा था. जिसे मना करने पर रविवार की सुबह शंभू राम और पृथ्वी कुमार सहित उसके परिवार के लोग घर में घुसकर मारपीट की. जिसमें वह और उसके चाचा 47 वर्षीय मुकेश राम घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिये पहले जमालपुर पीएचसी ले जाया गया. जहां से सभी घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बिच्छू के काटने से महिला घायल

मुंगेर. सदर अस्पताल में रविवार को फरदा निवासी विभूति यादव की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी को परिजनों द्वारा सर्पदंश की आशंका पर सदर अस्पताल लाया गया. हालांकि, चिकित्सकों के अनुसार सुनीता देवी को सांप नहीं, बल्कि बिच्छू द्वारा काटा गया था. परिजनों ने बताया कि सुनीता देवी रविवार की सुबह पानी लेकर आ रही थी. इसी दौरान दीवार पर हाथ रखते ही उसे कुछ काट लिया. जिसके बाद उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >