Munger, पावर ग्रिड में खराबी से टेटिया बंबर प्रखंड की बिजली दो घंटे से ठप
Copied link
पावर ग्रिड में खराबी से टेटिया बंबर प्रखंड की बिजली दो घंटे से ठप
मुंगेर के टेटिया बंबर से रिपोर्ट,
मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा करीब दो घंटे से बिजली गायब रहने के कारण उमस भरी गर्मी में आमजन बेहाल दिखे बिजली नहीं रहने से घरों में पंखे और कूलर बंद पड़ गए, वहीं पेयजल संकट भी गहरा गया ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पानी भरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा मोटर नहीं चलने से कई घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ीइधर, बिजली आपूर्ति बाधित होने के संबंध में जब बिजली विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पावर ग्रिड में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली सेवा प्रभावित हुई है विभागीय कर्मी खराबी को दूर करने में जुटे हुए हैं तथा जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी बिजली कटौती से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी गई ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी के समय लगातार बिजली बाधित होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.