मंगल कलश शोभायात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आरंभ

श्री श्री 108 श्री योग माया बड़ी दुर्गा स्थान सदर बाजार में शनिवार को मंगल कलश शोभायात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आरंभ हो गया.

जमालपुर. श्री श्री 108 श्री योग माया बड़ी दुर्गा स्थान सदर बाजार में शनिवार को मंगल कलश शोभायात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आरंभ हो गया. शनिवार की सुबह 108 सुहागन महिलाओं और युवतियों द्वारा आयोजन स्थल से बाजे गाजे के साथ मंदिर के महंत डॉ मनोहर दास के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा निकाली गयी. सनातन धर्म के जयकारे के साथ शोभायात्रा आयोजन स्थल से सदर बाजार रोड, शनि मंदिर चौक, बंशीधर मोड, जुबली वेल के रास्ते स्टेशन रोड होते हुए स्टेशन चौक से बराट चौक होकर पुनः आयोजन स्थल पर आकर संपन्न हुआ. शोभायात्रा में कलश लेकर चल रही महिलाओं के साथ बनारस से पधारे महंत लक्ष्मण दास जी, गुजरात से पहुंचे महंत हरदेव मनी, मुंगेर सोझी घाट के महंत जमुना दास, कष्टहरिणी घाट के महंत देवनायक और बादल दास ठाकुरबाड़ी के महंत नरसिंह दास, ज्ञानदास, पुजारी गुलशन, पुष्पा देवी और किरण देवी थी.

श्रीमद् भागवत कथा आरंभ

अपराह्न 2 बजे से श्रीमद् भागवत कथा आरंभ हुआ. जिसमें हरिद्वार से पधारे कथा व्यास आचार्य उमेश कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा के महात्म्य के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने बताया कि सबसे पहले श्रीमद् भागवत कथा किसने सुनी और कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा का क्या महत्व है. मंदिर के महंत ने बताया कि यह आयोजन महंत दुर्गा दास जी महाराज श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन भ्रमणशील मंडल जमात प्रयागराज के संरक्षण में किया गया है. मौके पर संजुक्ता देवी, सज्जन गर्ग सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >