शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने को प्रशासन पूरी तरह सतर्क मुंगेर ईद उल अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जिसके मद्देनजर बुधवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूदन ने किया. फ्लैग मार्च समाहरणालय से निकला. जो शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरा. जगह-जगह वाहनों से उतर कर डीएम व एसपी ने स्थानीय लोगों से बात की. डीएम ने मार्च के दौरान लोगों से शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. सुरक्षा के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मस्जिदों, ईदगाहों और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जबकि अतिरिक्त गश्ती के लिए छह मोटर साइकिल क्यूआरटी का गठन किया गया है. सुरक्षा में 500 जवान, 200 पुलिस पदाधिकारी एवं डीएसपी रैंक के अधिकारियों को लगाया गया है. मौके पर एसडीओ सदर कुमार अभिषेक, एसडीपीओ सदर अभिषेक रंजन, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद शामिल थे.
बकरीद को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
सुरक्षा के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मस्जिदों, ईदगाहों और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
