प्रयागराज से लौटने पर श्रद्धालुओं ने नशा का सेवन नहीं करने का लिया संकल्प

प्रयागराज महाकुंभ यात्रा से वापस लौटने पर रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में हवन यज्ञ व भंडारा का आयोजन किया गया.

हवेली खड़गपुर. प्रयागराज महाकुंभ यात्रा से वापस लौटने पर रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में हवन यज्ञ व भंडारा का आयोजन किया गया. परिव्राजक कुंदन कुमार ने कर्मकांड को संपन्न करवाया और मुख्य जजमान सीमा केसरी ने देव पूजन किया. प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार और शंभू केसरी ने कहा कि आध्यात्मिक कार्यक्रम के बाद मनुष्य को अपने अंदर कुरीतियों को छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए. कुंभ स्नान के बाद दर्जनों व्यक्ति ने नशा, गुटखा, तंबाकू को छोड़ने का संकल्प लिया. पंकज कुमार ने कहा कि मानव को आध्यात्म के प्रति झुकाव रखना चाहिए. जिससे परिवार के अंदर सकारात्मक संकल्प भाव बढ़ता है. मौके पर लक्ष्मी रानी, रेखा सिंह चौहान, आशुतोष शर्मा, डॉ विदेशी सिंह, सुधीर चंद्र साहा, धीरेंद्र साह, सुनील साह, सुजीत कुमार मुन्ना, लक्ष्मण यादव, किशोरी मंडल, राजेश कुमार मंडल, बहादुर कुमार, सुबोध कुमार सिंह, लक्ष्मण कुमार साह, श्याम कुमार साहा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे. ————- संकुल प्रमुख व उप प्रमुख की बैठक में वार्षिक कार्ययोजना पर हुई चर्चा हवेली खड़गपुर. नगर के झील पथ स्थित सुभाष चंद्र कादंबरी साहा सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को भारती शिक्षा समिति की ओर से संकुल प्रमुख और संकुल उप प्रमुख की बैठक हुई. बैठक में बांका विभाग के विभागीय वार्षिक कार्य योजना के निर्माण पर चर्चा की गयी और वार्षिक कार्ययोजना तैयार की गयी. इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार व आचार्यों ने संकुल और उप संकुल प्रमुखों का स्वागत किया. मौके पर बांका संकुल प्रमुख मिथलेश कुमार ठाकुर, ब्रजकिशोर चौधरी, दिलीप कुमार शर्मा, बौसी संकुल प्रमुख झुन्नू तिवारी, सुइयां संकुल प्रमुख रंजीत कुमार मिश्रा, खड़गपुर संकुल प्रमुख अजय कुमार, सह संकुल प्रमुख मनमोहन ठाकुर समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे. —————– बिजली चोरी मामले में एक पर प्राथमिकी दर्ज हवेली खड़गपुर. विद्युत विभाग, खड़गपुर के कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार ने रविवार को नगर क्षेत्र के मुलुकटांड गांव में छापेमारी की. इस दौरान बिजली चोरी करते हुए मुलुकटांड गांव निवासी अरुण कुमार सिन्हा को पकड़ा गया. जिसके विरुद्ध खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी और 1,37,573 रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है. इसकी पुष्टि खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >