दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल एक्सप्रेस जमालपुर पहुंची तीन घंटे लेट

इस भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा

जमालपुर.

मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन पर समर स्पेशल ट्रेनों के विलंब परिचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा. इसी सिलसिले में दिल्ली से चलकर भागलपुर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन बुधवार को लगभग 3 घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. जिससे इस भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी रही डेढ़ घंटे लेट

जानकारी के अनुसार 04062 डाउन दिल्ली भागलपुर समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:02 बजे था, परंतु यह ट्रेन अपराह्न 14:23 बजे जमालपुर पहुंची. जिसके कारण भागलपुर से रवाना होने वाली 04061 अप भागलपुर-दिल्ली समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय 16:30 के बजाय संध्या 17:40 बजे भागलपुर से गंतव्य के लिए रवाना हुई. इस सिलसिले में यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 17:50 से लगभग 1 घंटा विलंब से जमालपुर पहुंची. ऐसा ही हाल हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस का रहा. 03029 अप हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 7:40 बजे से लगभग 2 घंटे विलंब से चलकर सुबह 9:45 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का विलंब से परिचालन हुआ. 12368 डाउन आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 6:30 बजे से डेढ़ घंटे लेट चलकर 8:05 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार 15658 अप कामाख्या दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल भी एक घंटा लेट चली और 10:19 बजे जमालपुर पहुंची जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय 9:14 बजे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >