Munger, खड़गपुर में गैस संकट गहराया: एजेंसी गोदाम पर उमड़ी हजारों की भीड़

खड़गपुर में गैस संकट गहराया: एजेंसी गोदाम पर उमड़ी हजारों की भीड़

हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट,

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के असर के बीच रसोई गैस आपूर्ति पर पड़ रहे प्रभाव का नजारा शनिवार 11 बजे को हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र में देखने को मिला. ब्रह्मशिला गैस एजेंसी गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं. सुबह से ही एजेंसी गोदाम पर हजारों की संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए जुट गए.

स्थिति इतनी विकट हो गई कि तीन घंटे से अधिक समय तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लिये ही लौटना पड़ा.भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डायल 112 की पुलिस टीम और स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था पूरी तरह संभल नहीं सकी.

करीब 11 बजे गैस खत्म होने की सूचना मिलते ही उपभोक्ताओं में नाराजगी फैल गई. लोगों का कहना है कि एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी सेवा लगभग बंद कर दी गई है. डीएससी नंबर आने के बावजूद गैस घर तक नहीं पहुंचाई जा रही, जिससे लोगों को एजेंसी गोदाम पर आकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है और भीड़ बढ़ रही है.

उपभोक्ताओं ने मांग की कि यदि होम डिलीवरी व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाए, तो इस समस्या में काफी हद तक सुधार हो सकता है.

इस संबंध में एजेंसी की प्रोपराइटर शर्मिला देवी ने बताया कि गैस की आपूर्ति नहीं हुई है .गोदाम में केवल 200 सिलेंडर ही उपलब्ध थे, जो दोपहर से पहले ही समाप्त हो गए. उन्होंने कहा कि जब तक आपूर्ति सामान्य नहीं होती, तब तक होम डिलीवरी में भी दिक्कतें बनी रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >