बिहार में 4500 रुपये के लिए चार मासूमों को किया अनाथ, अपराधियों ने महिला को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Crime News: बिहार के मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में 4500 रुपये के विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया. मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने बेरहमी से एक महिला की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Crime News: बिहार के मुंगेर में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. यह घटना जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सीतारामपुर नजीरा गांव की है. जहां रविवार देर शाम 4500 रुपये को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी. इस झगड़े में विक्रम सिंह की पत्नी दयावती देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

मजदूरी कर लौटे साजन पर हमला, बहन को बेरहमी से पीटा

घायल साजन कुमार, जो हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता है. रविवार को अपने परिवार के साथ गांव लौटा था. साजन कुमार ने बताया कि रुपये के विवाद के चलते उन पर हमला किया गया. जिसके बाद उनकी बहन को भी घेरकर बेरहमी से पीटा गया. गंभीर रूप से घायल दयावती देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे उसके चार मासूम बच्चे अनाथ हो गए.

Also Read: बिहार के सीवान में अपहरण के बाद युवक की हत्या, गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

पुलिस ने शुरू की जांच, कुछ लोग हिरासत में

बरियारपुर थाना अध्यक्ष बीरभद्र सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के सही कारणों का खुलासा होगा. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में गम और आक्रोश का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >