पीएचइडी विभाग ने अबतक नहीं ली सुध, ग्रामीण परेशान असरगंज आगामी 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ढोल पहाड़ी स्थित मंदिर में पधारेंगे और इको टूरिज्म का सौगात देंगे. लेकिन उनके आगमन से पूर्व प्रखंड के चौरगांव पंचायत स्थित ढोल पहाड़ी में नल-जल योजना का फिल्टर विगत दो वर्ष से खराब पड़ा हुआ है. अब तो नल-जल से मिलने वाला पानी का समरसेबुल भी दम तोड़ चुका है. ऐसे में पीएचइडी विभाग भी सुध नहीं ले रहा है. जबकि दो दिन बाद मुख्यमंत्री यहां पधारेंगे. वैसे ग्रामीणों का कहना है कि वे इन समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे. मालूम हो कि पिछले दो वर्ष से फिल्टर खराब रहने के पर कारण ग्रामीणों के घर बोरिंग का डायरेक्ट पानी घरों में पहुंच रहा था. लेकिन पिछले चार दिनों से वह भी खराब हो गया है और ग्रामीण इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हो उठे हैं. ढोल पहाड़ी गांव के लोग पीने के पानी को लेकर अब दूसरे का दरवाजा खटखटा कर पानी लेने को विवश हो गये हैं. बोरिंग के ऑपरेटर राजीव कुमार ने बताया कि विगत दो वर्षों से बोरिंग का फिल्टर खराब रहने से गांव के लगभग 1500 की आबादी फ्लोराइडयुक्त युक्त पानी पी रहे हैं. मालूम हो कि फ्लोराइड युक्त पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. इधर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता खुशबू रानी ने बताया कि ढोल पहाड़ी के जल-नल योजना में संवेदक द्वारा पूर्व में फिल्टर लगाया गया था. संवेदक अपने फायदे के लिए ढोल पहाड़ी गांव का पानी जांच किया और कहा कि इसमें फ्लोराइड नहीं है. खराब समरसेबुल के मोटर को शीघ्र दुरस्त कराया जायेगा. इधर ग्रामीण अशोक मंडल, सुधीर मंडल, अवधेश मंडल, श्रवण कुमार, नवल मंडल, राजीव मंडल सहित अन्य ने बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के आने पर किया जायेगा.
21. सीएम का आगमन कल, फ्लोराइड फिल्टर के साथ बोरिंग का मोटर भी जला
सीएम का आगमन कल, फ्लोराइड फिल्टर के साथ बोरिंग का मोटर भी जला
