10 लाख छिनतई मामले में पुलिस के हाथ खाली

मुंगेर : दिनदहाड़े शहर के बेलन बाजार से सोमवार को हुए दस लाख की छिनतई के मामले में 60 घंटे बाद भी मुंगेर पुलिस न तो अपराधियों की शिनाख्त कर पायी है और न ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है. यूं तो पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीपीओ के नेतृत्व में स्पेशल टीम का […]

मुंगेर : दिनदहाड़े शहर के बेलन बाजार से सोमवार को हुए दस लाख की छिनतई के मामले में 60 घंटे बाद भी मुंगेर पुलिस न तो अपराधियों की शिनाख्त कर पायी है और न ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है. यूं तो पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीपीओ के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया है. किंतु पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. जिस प्रकार से अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया वह कई सवालों को जन्म दे रहा.

आसपास के सीसी कैमरा का बंद होना भी किसी रहस्य से कम नहीं है.

कई सीसीटीवी फुटेज की जांच जरूरी : यूनियन बैंक बेकापूर से लेकर बेलन बाजार स्थित निरंजन शर्मा के घर तक पहुंचने वाले मार्ग में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. जिसकी जांच जरूरी हो गया है. बताया जाता है कि आखिर इस मार्ग में पड़ने वाले डॉ रुपा प्रसाद एवं लमार्ट स्कूल का कैमरा छिनतई के समय कैसे बंद हो गया. कौन बिजली मीटर रीडर था जो लमार्ट स्कूल छिनतई के कुछ देर पहले पहुंचा था और उसी समय से कैमरा बंद हो गया. इतना ही नहीं मार्ग में तीन ऐसे जगहों पर कैमरा लगा हुआ है जिसकी जांच जरूरी हो गयी है. भूसा गली में डॉ आरके गुप्ता, बेकापुर स्थित बहुरानी एवं कैनरा बैंक का कैमरा सड़क फॉलो करता है.
नहीं थम रही लूट व छिनतई की घटना
मुंगेर. लूट व छिनतई की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही है. अपराधी लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम देते चले आ रहे है. लेकिन कांडों का उद्भेदन नहीं हो रहा. लूट व छिनतई की घटना की बात करें तो वर्ष 2015 में 18 घटना घटित हुई थी. जबकि जनवरी 2016 से अबतक 10 से अधिक लूट व छिनतई की घटना घट चुकी है. अगर पिछले वर्ष से इसकी तुलना की जाय तो इस वर्ष लूट व छिनतई की घटना में वृद्धि हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >