योगापट्टी/गुलाबबाग : पूर्णिया में बेतिया जिले के योगापट्टी जगदंबापुर के एक मजदूर की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप पूर्णिया मिल में मजदूरी कराने ले गये गांव के ही ठेकेदार पर लगा है. हत्या की वजह बकाया मजदूरी की बार-बार मांग करना बताया जा रहा है. मंगलवार को शव गांव पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने हरपुरवा चौक पर शव रख प्रदर्शन किया.
पूर्णिया में मजदूर की गला दबा कर हत्या
योगापट्टी/गुलाबबाग : पूर्णिया में बेतिया जिले के योगापट्टी जगदंबापुर के एक मजदूर की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप पूर्णिया मिल में मजदूरी कराने ले गये गांव के ही ठेकेदार पर लगा है. हत्या की वजह बकाया मजदूरी की बार-बार मांग करना बताया जा रहा है. मंगलवार को शव गांव पहुंचने […]

चूड़ा मिल में मिली लाश : योगापट्टी थाने के जगदंबापुर के रहनेवाले वीरझन मांझी का पुत्र हीरा मांझी पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित मिल में गांव के ही कुछ लोगों के साथ ठेके पर मजदूरी करता था. गांव का ही ठेकेदार ठग साह ने मिल में हीरा को कार्य दिलाया था. वह मिल में ठेकेदारी का कार्य करता है. आरोप है कि हीरा मांझी के मजदूरी का 40 हजार रुपये बकाया था. इसको लेकर हीरा बार-बार ठेकेदार ठग से मजदूरी की मांग कर रहा था. ठेकेदार द्वारा इसे टरकाया जा रहा था. इस सप्ताह हीरा ने बकाया मांग को लेकर काफी दबाव बनाया़ इधर, सोमवार को हीरा की लाश चूड़ा मिल में मिली. साथ कार्य कर रहे अन्य मजदूर उसका शव लेकर मंगलवार को गांव पहुंचे.
श्रीनगर थानाध्यक्ष ने लौटाया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन : शव के गांव आने पर ग्रामीण ठेकेदार ठग पर हत्या का आरोप लगाते हुए श्रीनगर थाना पहुंचे.
पूर्णिया में मजदूर…
प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया. आरोप है कि थानाध्यक्ष ने खुद के थाना क्षेत्र की घटना नहीं होने का हवाला देते सभी को लौटा दिया. इससे नाराज ग्रामीण वापस लौटकर योगापट्टी के हरपुरवा बंगाली चौक पर शव रख प्रदर्शन शुरू कर दी और आगजनी कर दी. देर शाम तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी था़
पूर्णिया मिल में मजदूरी कराने ले गये ठेकेदार पर बकाया मजदूरी मांगने के एवज में हत्या करने का आरोप
बेतिया के योगापट्टी जगदंबापुर के रहनेवाले थे हीरा मांझी
ग्रामीणों ने योगापट्टी के हरपुरवा चौक पर शव रख किया रोड जाम, आगजनी