सोनू राम की योजना पूरी होने से पहले ही बदमाशों ने कर दी उसकी हत्या

मुंगेर : जमालपुर का कुख्यात सोनू राम अपने एक विरोधी के हत्या की साजिश रची थी. इससे पहले ही उसके परिचितों का सहारा लेकर उसकी ही हत्या कर दी. इस हत्याकांड को अंजाम दिलाने एवं हत्या में शामिल अपराधियों की शिनाख्त कर ली गयी है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. यह जानकारी […]

मुंगेर : जमालपुर का कुख्यात सोनू राम अपने एक विरोधी के हत्या की साजिश रची थी. इससे पहले ही उसके परिचितों का सहारा लेकर उसकी ही हत्या कर दी. इस हत्याकांड को अंजाम दिलाने एवं हत्या में शामिल अपराधियों की शिनाख्त कर ली गयी है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने सोमवार को पत्रकारों से कही.

उन्होंने बताया कि सोनू राम मोस्ट वाटेंड अपराधी था.
उसके कई दुश्मन थे. सोनू ने कुछ लोगों को टारगेट पर ले रखा था. जिसकी भनक उन लोगों को लग गयी. सोनू के विरोधी ने उसके परिचितों का सहारा लिया और उसके माध्यम से सोनू राम को घटना वाली जगह बुलाया गया. जहां पर मौका देख कर उसके विरोधी ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी.
हत्याकांड में जो नामजद बनाये गये है सभी की संलिप्तता इस मामले में है. जिसमें रोहित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी ने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने में कुछ और अपराधियों की पहचान की गयी है. नामजद एवं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >