सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण किया गया है बंद
एक ही मार्ग से वाहनों का होता है आवागमन
मुंगेर : पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज के एक मार्ग को सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण बंद दिया गया है. एक ही तरफ से वाहनों का आना-जाना होता है. जिसके कारण ब्रिज के दोनों और हमेशा जाम की स्थति बनी रहती है और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा.
सप्ताह से चल रहा है पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य
पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज के एक मार्ग में पिछले एक सप्ताह से पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. जिसके कारण उस मार्ग में आवागमन को रोक दिया गया है. जबकि एक ही मार्ग से वाहनों का आवागमन होता है. विदित हो कि शहर प्रवेश करने के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है.
जिसके कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है. सैकड़ों वाहन रोजाना इस होकर गुजरते हैं, लेकिन ब्रिज के अंदर वाहनों को आर-पार करने में काफी कठिनाई होती है और देखते ही देखते जाम की स्थति उत्पन्न हो जाती है. वाहनों की लंबी कतार पुल के दोनों ओर लग जाती है. जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हर रोज जाम की शिकायत मिलने के बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस की भी व्यवस्था नहीं है.
जाम का मुख्य कारण पुल के पूर्वी भाग में जमालपुर जाने वाले ऑटो का अवैध स्टैंड बताया जाता है. हर समय एक दर्जन की संख्या में ऑटो पुल के द्वार के समीप ही खड़ी रहती है. जिससे जाम की समस्या विकराल हो जाती है.
