मासूम को रौंदा, एनएच जाम

मुंगेर : एनएच 80 पर सतखजुरिया गांव के समीप छह वर्षीय बच्ची को वाहन ने रौंद डाला, जिसकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. रविवार रात शव के गांव पहुंचते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो गये और शव को रख कर एनएच जाम कर दिया. इससे आवागमन ठप हो गया. सफियाबाद ओपी प्रभारी सफदर […]

मुंगेर : एनएच 80 पर सतखजुरिया गांव के समीप छह वर्षीय बच्ची को वाहन ने रौंद डाला, जिसकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. रविवार रात शव के गांव पहुंचते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो गये और शव को रख कर एनएच जाम कर दिया. इससे आवागमन ठप हो गया. सफियाबाद ओपी प्रभारी सफदर अली मौके पर पहुंचे और फोन पर बीडीओ जमालपुर से बात की. उन्होंने आश्वस्त किया कि बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये दिलाया जायेगा. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >