अंतरजातीय विवाह करनेवाले दंपती को परिजन कर रहे परेशान

दंपती ने थाना में परिजनों की शिकायत की असरगंज : समाज में भेद-भाव, जाति-धर्म को दरकिनार कर मासुमगंज निवासी सुजीत कुमार एवं कुमैठा गांव की रीना कुमारी ने अंतरजातीय विवाह कर समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया. लेकिन परिजन इस शादी को मानने से इंकार कर दिया और अब उसे प्रताडि़त कर […]

दंपती ने थाना में परिजनों की शिकायत की

असरगंज : समाज में भेद-भाव, जाति-धर्म को दरकिनार कर मासुमगंज निवासी सुजीत कुमार एवं कुमैठा गांव की रीना कुमारी ने अंतरजातीय विवाह कर समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया. लेकिन परिजन इस शादी को मानने से इंकार कर दिया और अब उसे प्रताडि़त कर रहे. परिवार से प्रताडि़त दंपति आखिरकार थाना गयी. लेकिन वहां भी न्याय नहीं मिला और अब पुलिस अधीक्षक के यहां न्याय की गुहार लगायी है.
मासुमगंज निवासी सुजीत कुमार एवं उसकी पत्नी रीना ने बताया कि कुछ माह पूर्व हम दोनों ने प्रेम विवाह कोर्ट में किया. घर आये तो रहने के लिए एक कमरा दिया. हमलोग उसी में खुश थे. रीना ने बताया कि शुरू से ही सुजीत के मां, पिता व भाई द्वारा हमारे ऊपर दहेज के लिए दबाव बना रहे हैं. हमलोगों के साथ मारपीट करना उनकी आदत हो गयी है. हमलोग थाना भी गये. थानाध्यक्ष ने कोई सहयोग नहीं किया. अब एसपी से न्याय गुहार लगाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >