मुंगेर रेल पुल पर चलेगी पैसेंजर ट्रेन

आज रेल राज्य मंत्री दिखायेंगे हरी झंडी मुंगेर : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सोमवार को बेगूसराय स्टेशन पर आयोजित समारोह में गंगा नदी पर बने नवनिर्मित मुंगेर रेल सह सड़क पुल पर पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. कार्यक्रम में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एके मित्तल भी उपस्थित रहेंगे. समारोह […]

आज रेल राज्य मंत्री दिखायेंगे हरी झंडी

मुंगेर : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सोमवार को बेगूसराय स्टेशन पर आयोजित समारोह में गंगा नदी पर बने नवनिर्मित मुंगेर रेल सह सड़क पुल पर पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. कार्यक्रम में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एके मित्तल भी उपस्थित रहेंगे. समारोह में सांसद डाॅ भोला सिंह, सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, सांसद वीणा देवी, ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री शैलेश कुमार सहित अन्य मंत्री व विधायक को भी आमंत्रित किया गया है. इस पुल से अब मुंगेर का िवकास तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा और इसका लाभ लोगों को भी मिलेगा.
झंडी की पेच में 12 दिनों तक फंसा रहा मुंगेर-बेगूसराय-खगड़िया की रेल सेवा
12 मार्च को ही पीएम नरेंद्र मोदी ने मालगाड़ी परिचालन कर रेल पुल का किया था शुभारंभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >