मुंगेर : सदर प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर सीताकुंड रोड दरियापुर में त्रि-दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गया. अंतिम दिन कार्यशाला का उद्घाटन प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में वर्ष भर की योजनाओं एवं नीतियों का निर्धारण किया गया.
विद्यालय कार्यसमिति के मंत्री कपिलदेव प्रसाद सिंह ने बच्चों के चारित्रिक विकास एवं अनुशासन के लिए कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा समाज निर्माण के लिए छात्र-छात्राओं का चरित्रवान होना जरूरी है. बच्चों के चरित्र निर्माण और सकारात्मक चिंतन शैली विकसित करने की जरूरत है. प्रधानाचार्य अजय कुमार, बजरंगी प्रसाद, रघुनंदन सिंह, दिनकर सिंह, रंजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
