5. मुंगेर की खबरें :- सोलर लाइट लगाने की मांग मुंगेर : सपा के जिला सचिव मो. आजम ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर वार्ड नंबर 30 में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि नगर निगम के हर वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाया गया है. लेकिन इस वार्ड में एक भी लाइट नहीं लगाया गया है. जो वार्ड पार्षद मेयर के चहेते हैं उसी के वार्ड में लाइट लगा दिया गया है और अन्य क्षेत्र आज भी अंधेरे में है. ————————-निधन पर शोक मुंगेर : जिला जमिअतुराईन मुंगेर के मुंगेर के जिलाध्यक्ष ई. निशांत अनवर राइन की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. उनके निधन पर संगठन के जिला महासचिव शाहिद अख्तर गुड्डू राइन, शर्फुद्दीन राईन, मो. कमाल, मो. ईमाम अनीस ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज को गहरा झटका लगा है. —————————-औपबंधिक वरीयता सूची जारी मुंगेर : जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सुरेश मालाकार ने एक बयान जारी कर कहा कि जिले के राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, स्नातक विज्ञान, कला शिक्षकों के पद पर प्रोन्नति के लिए औपबंधिक वरीयता सूची जारी कर दिया है. जिसकी सूची सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करा दी गयी है. उन्होंने कहा कि शिक्षक अपना नाम सूची में देखे. साथ ही जिसे आपत्ति हो वे प्रमाण पत्र अभिलेख कार्यालय में 10 मई तक हस्तगत करा दे. ताकि संबंधित कार्य पूर्ण किया जा सके. —————————–पुरस्कार वितरण मुंगेर : ब्लू बर्ड हाई स्कूल में आयोजित ज्ञान ज्योति प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. जिसमें मध्य विद्यालय चौक बाजार के आदित्य राज प्रथम एवं ओंकार नाथ सिंह द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रियांशु राज तृतीय स्थान पर रहे. इस मौके पर कुल 31 छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. शिक्षक संघ के नेता रामनरेश पांडेय, सेवानिवृत्त जिला जज श्याम सुंदर दास ने बच्चों को पुरस्कृत किया. ——————————विधिक जागरूकता शिविर मुंगेर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को कन्या मध्य विद्यालय लल्लू पोखर में विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों को उसके मौलिक अधिकारी की जानकारी दी गयी. शिविर की अध्यक्षता पैनल ऑफ लॉयर्स साधना घोष ने की. जबकि विधिक स्वयंसेवक संजय कुमार मिश्रा ने विस्तार पूर्वक मौलिक अधिकार के संदर्भ में बताया. मौके पर प्राचार्य अमरेंद्र ठाकुर मौजूद थे.
5. मुंगेर की खबरें :-
5. मुंगेर की खबरें :- सोलर लाइट लगाने की मांग मुंगेर : सपा के जिला सचिव मो. आजम ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर वार्ड नंबर 30 में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि नगर निगम के हर वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाया गया है. लेकिन इस वार्ड में एक भी […]
