नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित
मुंगेर : मुंगेर-खगडि़या-बेगूसराय के बीच गंगा रेल सह सड़क पुल के लिए समर्पित सामाजिक संगठन ”जागृति ” की ओर से बुधवार को नीलम रोड स्थित एक हॉल में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. जिसमें जागृति के संस्थापक काशी प्रसाद, पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल, कमल कुमार कमल को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता नवल किशोर प्रसाद सिंह ने की. वक्ताओं ने कहा कि जागृति के तीनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुंगेर और खगडि़या के बीच नवनिर्मित गंगा पुल निर्माण के लिए जागृति लगातार 28 वर्षों तक जनांदोलन किया.
पुल निर्माण का श्रेय भी जागृति को दिया. जागृति की ओर से प्रमुख आंदोलन में जनता कर्फ्यू 10 वर्षों से कम उम्र के 10 हजार बच्चों ने प्रदर्शन किया. रन फॉर गंगा ब्रिज, आइटीसी मुंगेर के ट्रांसपोर्ट का 72 घंटों तक बंद कर दिया गया. तत्कालीन सांसद ब्रह्मनंद मंडल के नेतृत्व में 14 दिनों का अनिश्चितकालीन अनशन किया. पूर्व राज्यसभा सांसद राजनीति प्रसाद ने कहा कि आंदोलन का ही प्रयास है कि आज हमलोग गंगा पुल पर बने ट्रेन से उस पार जायेंगे. मौके पर नियाज जैदी, प्रो. शब्बीर हसन, रॉबिन शर्मा, उमेश कुमार सिन्हा, अशोक कुमार गुप्ता, विकाश कुमार, वैश्य, रजनीश कुमार, मो. शहजाद, नवीन चंद्र गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
चिकित्सा व सम्मान भत्ता का वितरण नौ को: लखीसराय. जिले के स्वतंत्रता सेनानियों का चिकित्सा भत्ता व सम्मान भत्ता का वितरण नौ अप्रैल को अनुमंडल कार्यालय में किया जायेगा. स्वतंत्रता सेनानियों के संघ के सचिव रामदेव सिंह ने उक्त जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को अनुमंडल कार्यालय आ कर चिकित्सा व सम्मान भत्ता ले लें.
