50 हजार में खरीदा था 7.65 एमएम का 250 जिंदा कारतूस

पंचायत चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में उपलब्ध करायी जाती कारतूस मुंगेर : बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव एवं उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर मुंगेर में हथियार की मंडी में रौनक आ गयी है. एक ओर जहां हथियारों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया […]

पंचायत चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में उपलब्ध करायी जाती कारतूस

मुंगेर : बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव एवं उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर मुंगेर में हथियार की मंडी में रौनक आ गयी है. एक ओर जहां हथियारों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. वहीं कारतूस की आपूर्ति भी मुंगेर के तस्करों के माध्यम से होने लगी है.
सुजावलपुर चौक पर मंगलवार को पुलिस ने मो. अब्बास उर्फ फुलो एवं मो. सद्दाम को गिरफ्तार किया. जिसके पास से 7.65 एमएम का 250 चक्र जिंदा कारतूस एवं दो पिस्टल बरामद किया. पिस्टल बरामद होने की बात तो यहां आम है. लेकिन जब इतनी मात्रा में कारतूस पुलिस ने देखी तो भौंचक रह गयी. पुलिस मानने को विवश हो गयी कि मुंगेर में सिर्फ हथियारों की तस्करी नहीं बल्कि कारतूसों की भी तस्करी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है.
50 हजार में खरीदा था कारतूस
एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने कबूल किया है कि शहर के नीलम सिनेमा चौक के समीप रहने वाले एक व्यक्ति से उसने 50 हजार रुपये में कारतूस खरीदा था. जिसे लेकर वह घर जा रहा था और उसकी डिलिवरी करने वाला था. लेकिन सुजावलपुर चौक पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
पहले भी जा चुका है जेल
मो. अब्बास उर्फ फुलो पूर्व से ही हथियार तस्करी का धंधा करता है. जमालपुर कांड संख्या 77 / 15 में वह आरोपी है. जिसमें पुलिस ने एक मोटर साइकिल को जांच के क्रम में रोका. जब सवार युवक की तलाशी ली थी तो उसके पास से बड़े पैमाने पर हथियार बरामद हुआ था. लेकिन मोटर साइकिल चला रहे मो. अब्बास पुलिस को चकमा देकर भाग गया था. इस मामले में वह अब तक फरार चल रहा था. नालंदा के तेलहर थाना पुलिस ने उसे 5 पिस्टल व 125 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उसके खिलाफ तेलहर थाना में कांड संख्या 76/15 दर्ज है.
कुरियर का काम करता है मो. सद्दाम
मो. अब्बास उर्फ फुलो के साथ गिरफ्तार मो. सद्दाम 18-20 वर्ष का युवक है. उसने बताया कि वह इंटर पास युवक है. इन दिनों वह सैना बहाली का तैयारी कर रहा है. कुछ पैसा के लालच में वह कारतूस अपने पास रखे हुए था. उसने बताया कि मो. अब्बास उर्फ फुलो का ही कारतूस है. जबकि पुलिस का कहना है कि मो. सद्दाम लंबे समय से हथियार कुरियर का काम करता है.
कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने बताया कि हथियार निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रखी है. गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >