पंचायत चुनाव से जुड़ी शिकायतों का 24 घंटे में एसडीओ करें निदान : डीएम

मुंगेर : समाहरणालय के सभा कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. जबकि बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर विशेष रणनीति तय की गयी. विभाग वार समीक्षा के उपरांत पंचायत चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की गयी. पंचायत […]

मुंगेर : समाहरणालय के सभा कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. जबकि बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर विशेष रणनीति तय की गयी.

विभाग वार समीक्षा के उपरांत पंचायत चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की गयी.
पंचायत चुनाव के लिए बने कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव में 4 हजार कर्मी को ट्रेनिंग देने की तैयारी की गयी है. सभी कर्मियों को प्रशिक्षण के संबंध में सूचना उपलब्ध करा दी गयी. उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी एवं मॉडल स्कूल में आगामी 11 से 13 अप्रैल तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जायेगी. दो शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया जायेगा. एक बैच में 500 कर्मी को शामिल किया जायेगा. जिसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्वाचन संबंधी सभी जानकारी कर्मी को उपलब्ध करायी जायेगी.
अनुमंडल स्तर पर बना स्ट्रांग रूम: मतदान के बाद मत पेटी को सुरक्षित रखने के लिए तीनों अनुमंडल में स्ट्रांग रूम बनाया गया है. मुंगेर सदर अनुमंडल के लिए आरडी एंड डीजे कॉलेज, तारापुर के लिए आरएस कॉलेज तारापुर एवं खड़गपुर अनुमंडल के लिए आरएसके इंटर विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है. जहां चुनाव के बाद मत पेटी को रखा जायेगा. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव में प्रयुक्त होने वाले मत पेटी आ चुका है. जबकि 10 चरणों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रथम दो चरण के चुनाव के लिए बैलेट पेपर छप चुका है.
24 घंटे में शिकायतों का हो निदान: जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव से जुड़े किसी प्रकार की शिकायत जनता एसडीओ को कर सकते है. उन्होंने एसडीओ को निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव से जुड़े खास कर मतदान केंद्र से जुड़े शिकायतों का स्थलीय जांच कर 24 घंटे में शिकायतों का निष्पादन करें. उन्होंने कहा कि आम लोग पंचायत चुनाव से संबंधी शिकायत फोन पर भी दर्ज करा सकते है.
इसके लिए 06433-222352 टेलीफोन नंबर जारी किया गया है. जिस पर कार्यालय अवधी में लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है. उन्होंने बताया कि मतदान से पूर्व दो दिनों तक जिलास्तरीय पदाधिकारी जहां चुनाव होना है वहां कैंप करेंगे. जो भी समस्या होगी वे उसे तत्काल दूर करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >