रेल आरक्षी अधीक्षक ने दिलाई शपथ

जमालपुर : बिहार उत्पाद ( संशोधन) अधिनियम 2016 को लेकर मदिरा सेवन न करने के लिए रेल पुलिस अधिकारियों तथा जवानों ने सोमवार को शपथ ली. रेल आरक्षी अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने जमालपुर रेल थाना परिसर के बाहर उन्हें इस संबंध में शपथ दिलायी. रेल पुलिस के जवानों तथा अधिकारियों ने शपथ ली कि आज […]

जमालपुर : बिहार उत्पाद ( संशोधन) अधिनियम 2016 को लेकर मदिरा सेवन न करने के लिए रेल पुलिस अधिकारियों तथा जवानों ने सोमवार को शपथ ली. रेल आरक्षी अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने जमालपुर रेल थाना परिसर के बाहर उन्हें इस संबंध में शपथ दिलायी.

रेल पुलिस के जवानों तथा अधिकारियों ने शपथ ली कि आज के बाद से आजीवन वे शराब का सेवन नहीं करेंगे. क्योंकि शराब स्वास्थ्य एवं परिवार के लिए हानिकारक होती है. इसके साथ ही शराब बंदी को लागू करने के लिए जो भी विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे. साथ ही साथ समाज के सभी व्यक्तियों को शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को बतलाते हुए लोगों को शराब नहीं पीने के प्रति जागरूक भी करेंगे.

मौके पर रेल थानाध्यक्ष कृपासागर, खामस चौधरी, विश्वेश्वर शुक्ला, रामाशीष दास, राजेश कुमार ठाकुर, मुरलीधर प्रसाद सिन्हा, उपेंद्र कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, सर्वजीत राम तथा श्रीकांत रजक सहित रेल पुलिस मुख्यालय के ब्रज लाला प्रसाद व दर्जनों अन्य जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >