बरामद हथियार व गिरफ्तार तस्कर के साथ एसपी आशीष भारती व अन्य.
मुंगेर : मुफस्सिल थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह मिर्जापुर बरदह गांव में छापेमारी कर हथियार तस्कर मो नसिया को गिरफ्तार किया. उसके पास से 15 सेट अर्धनिर्मित पिस्टल व 50 जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
पंचायत चुनाव में किया जाता इस्तमाल : एसपी आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बरदह गांव में पंचायत चुनाव व दूसरे राज्य में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर हथियार व कारतूस जमा कर रखा गया है. इसकी डिलिवरी होनेवाली है. इस पर प्रशिक्षु डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में एक
हथियार तस्कर धराया…
टीम का गठन किया गया. उन्होंने बरदह गांव निवासी मो नसिया के घर छापेमारी की. वहां से 15 सेट अर्धनिर्मित पिस्टल व 50 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि मो नसिया अवैध हथियार तस्करी व जाली नोट के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है. मुफस्सिल थाना में उसके खिलाफ कांड संख्या 75/10 दर्ज है. इसमें उसे हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था. जबकि कांड संख्या 167/13 दर्ज है.
पुलिस ने इस मामले में नसिया को 3.50 लाख जाली नोट पकड़ा था. उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर हथियार का डिमांड बढ़ने के साथ ही इन लोगों द्वारा हथियार की सफ्लाई करने के लिए हथियार एकत्रित किया जा रहा है. इस पर पुलिस की नजर है. इसी के तहत पुलिस की कार्रवाई हुई और तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि छापेमारी में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिनव दूबे, एसआई प्रियरंजन, एएसआई उमाशंकर सिंह व जवान शामिल थे.
