लोक अदालत 12 दिसंबर को

लोक अदालत 12 दिसंबर को तारापुर : आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे-छोटे वादों का निष्पादन किया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती ने कहा कि बहुत सारे ऐसे मामले हैं जो स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से सुलझाया जा सकता है. साथ ही पंचायत के मुखिया, सरपंच तथा समाज […]

लोक अदालत 12 दिसंबर को तारापुर : आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे-छोटे वादों का निष्पादन किया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती ने कहा कि बहुत सारे ऐसे मामले हैं जो स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से सुलझाया जा सकता है. साथ ही पंचायत के मुखिया, सरपंच तथा समाज के बुद्धिजीवियों को कहा गया कि वे अपने क्षेत्रों में पता करें किन-किन लोगों को न्यायालय में मामला चल रहा है. तो वैसे लोगों की समस्याओं का समाधान राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाया जाय. इसमें बैंक ऋण, दुर्घटना बीमा, नीलाम पत्रवाद, वाहन दुर्घटना, भूमि विवाद, आपसी झगड़ा से संबंधित मामलों निष्पादन समझौता के आधार पर किया जायेगा. —————————–चेकिंग में दस वाहन जब्त तारापुर : पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के निर्देश पर बुधवार को तारापुर, असरगंज एवं हरपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान दस दो पहिया वाहन को बिना कागजात एवं हेलमेट नहीं रहने पर जब्त किया गया. जिन्हें जुर्माना के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तारापुर भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि बढ़ते अपराध को देखते हुए क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. —————————वाहन का शीशा तोड़ा धरहरा : धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी बीएसएफ जवान प्रलाद कुमार सिंह के घर के आगे लगी वाहन का शीशा असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला. इस संबंध में उन्होंने थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत की है. बताया जाता है कि घर के आगे गाड़ी लगा हुआ था और घर वाले अंदर सोये हुए थे. देर रात्रि अपराधी ने एक बड़ा पत्थर से वाहन का शीशा तोड़ डाला. ————————–इग्नू अध्ययन केंद्र में नामांकन प्रारंभ मुंगेर : आरडी एंड डीजे कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी. बिना विलंब दंड शुल्क के 31 दिसंबर तक प्रपत्र भर कर क्षेत्रीय कार्यालय भेजा जा सकता है. जबकि 1 जनवरी 2016 से 15 जनवरी 2016 तक 300 रुपये विलंब शुल्क के नामांकन फार्म स्वीकार किया जायेगा. इसकी जानकारी डॉ सर्वेश्वर प्रसाद वर्मा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >